वेस्टीज कोलोस्ट्रम कैप्सूल के लाभ – Vestige Colostrum Benefits

आइए जानते है कि कोलोस्ट्रम क्या होता है? यह एक सफेद रंग का तरल पदार्थ होता है जो स्तनधारियों जीवों के जन्म के पहले या बाद में दूध आने से पूर्व का पदार्थ है आपको बता दे कि यह बहुत गुणकारी तरल पदार्थ माना गया है जिसमें प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, वसा व एंटीबॉडी गुण शामिल होते है। जो हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है और हमें वायरस और बैक्टीरिया से होने वालें रोगों से हमारी रक्षा करते है। कोलोस्ट्रम में गाय के दूध के अपेक्षा 100 गुणा अधिक एंटीबॉडी पाया जाता है। इसलिए नवजात शिशु और पशुओं को कोलोस्ट्रम (पहला दूध) लेने का सलाह दिया जाता है जो कि बहुत ही पौष्टिक होता है। कई बार मनुष्यों में कोलोस्ट्रम की कमी के कारण कई प्रकार के रोग हो जाते है जिनसे छुटकारा पाने के लिए मनुष्य उपाय ढूढ़ने लगता है ऐसे में आज हम आपको वेस्टीज कोलोस्ट्रम कैप्सूल के लाभ Vestige Colostrum Benefits के बारें में बताएंगे जिससे कि आपको लाभ प्राप्त हो सकें-

वेस्टीज कोलोस्ट्रम कैप्सूल क्या है ? What is Vestige Colostrum Capsules

कोलोस्ट्रम गाय का दूध प्रसव का उपरांत स्तन ग्रंथियों से प्राप्त किया जाता है जो कि प्रसव के 0-6 घंटे के भीतर एकत्र किया जाता है और जिसे प्रयोगशाला में रखकर एक कैप्सूल का रुप दिया जाता है जिसमें  कई लाभकारी पदार्थ होते हैं, इन पदार्थों में सबसे महत्वपूर्ण हैं: इम्युनोग्लोबिन, लैक्टोफेरिन, प्रोलाइन-समृद्ध पॉलीपेप्टाइड, साइटोकिन्स और विटामिन।

क्लिक कर पढ़ें – वेस्टीज डेंटएश्योर टूथपेस्ट के चमात्कारिक फायदें

वेस्टीज कोलोस्ट्रम कैप्सूल Vestige Colostrum Capsules दूध की तुलना से अधिक कारकों में समृद्ध है। इसमें दूध में पाए जाने वाले इम्यूनोग्लोबुलिन, वृद्धि कारक, साइटोकिन्स और न्यूक्लियोसाइड की अधिक मात्रा होती है। इसमें ऑलिगोसैकराइड, रोगाणुरोधी, और प्रतिरक्षा-विनियमन कारक भी शामिल हैं। जो मनुष्यों में एक ऊर्जा का संचार प्रवाहित कर देते है।

वेस्टीज कोलोस्ट्रम कैप्सूल के लाभ – Vestige Colostrum Capsules Benefits

  1. वेस्टीज कोलोस्ट्रम कैप्सूल के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कई प्रकार के विकास कारकों को वृद्दि प्राप्त होती है।
  2. त्वचा को समय से अनचाहे बुढ़ापेपन और झुरियों से बचाता है।
  3. शरीर को ऊर्जावान और मजबूत बनाता है जिससे कि आप अपने रोजमर्रा के कार्यो को बेहतर तरीके से पूर्ण कर सकें।
  4. ऊतकों और कोशिकाओं को पुर्नजीवित करने और उनको मजबूत बनाने में मदद करते है।
  5. शरीर के धीमी गति के विकास में वृद्दि करता है और एक स्वस्थ्य शरीर के निर्माण में भूमिका निभाता है।
  6. पेट में बैक्टीरिया के उत्पन्न होने पर उन्हें समाप्त करता है।
  7. पेट के अल्सर होने की स्थिती से बचाता है और पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।
  8. आटोइम्यून समस्या से बचाए रखने में मदद प्रदान करता है।
  9. अच्छा और बेहतर स्वास्थ्य के निर्माण में सहायता प्रदान करता है।
  10.  कपल्स में सेक्स क्षमता को बढ़ानें में मददगार साबित होता है।
  11.  किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने में तेजी के उसके घाव को रिकवरी करने में सहायता प्रदान करता है।
  12. हड्डियों के घनत्व को बढ़ानें में मदद करता है।
  13.  स्वतंत्र रेडिकल्स को डिक्टोफाई करता है और खराब उत्पादों को बाहर निकलाता है।

वेस्टीज कोलोस्ट्रम कैप्सूल का सेवन – Doses On Vestige Colostrum Capsules

वेस्टीज कोलोस्ट्रम कैप्सूल के 2 गोली का सेवन खाली पेट या भोजन के बाद भी कर सकते है। वहीं 6-12 वर्ष तक बच्चों को वेस्टीज कोलोस्ट्रम कैप्सूल को 1 गोली खाली पेट या भोजन के साथ सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- वेस्टीज एश्योर हेयर ऑयल के फायदे

अध्ययन के अनुसार पता चला है कि वेस्टीज कोलोस्ट्रम कैप्सूल का इस्तेमाल हजारों लोग प्रतिदिन करते है और उन्हें इसके सेवन से काफी लाभ प्राप्त हुआ है और वे बीमार कम हुए है।

आशा करते है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा आप इसे अन्य मित्रों एवं रिश्तेदारों के पास भी शेयर जरुर करें ताकि उन्हें भी इसका लाभ मिलें और वे भी स्वस्थ्य रह सकें।

Leave a Comment